वाणिज्य संकाय में स्नातकोत्तर छात्रों का हुआ दीक्षारंभ
वाराणसी, अगस्त 23 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। बीएचयू के वाणिज्य संकाय में नवागंतुक स्नातकोत्तर छात्रों के लिए रविवार को दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नए छात्रों को संकाय के शैक्षणिक माहौल, शोध के अवसरों, परिसर की सुविधाओं, छात्र-सहायता पहलों और करियर विकास के अवसरों से परिचित कराना रहा। जेपी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. हरिकेश सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि संबोधित किया। कहा कि जीवन की समग्र गुणवत्ता में सुधार के लिए आईक्यू, ईक्यू और एसक्यू का संतुलित संयोजन आवश्यक है। उन्होंने समय प्रबंधन और निरंतर आत्मविकास के महत्व पर बल दिया। मुख्य वक्ता छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो.रंजन कुमार सिंह ने छात्रों को विश्वविद्यालय के चार प्रमुख स्तंभों-शिक्षा, अनुसंधान, विस्तार और प्रशासन-से परिचित कराया। अनुसंधान और प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.