सीतामढ़ी, अप्रैल 2 -- शिवहर। जिले के डुमरी कटसरी प्रखंड कार्यालय का बुधवार को डीएम प्रतिभा रानी ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने कार्यालय की कार्यप्रणाली, स्वच्छता और अभिलेखों के संधारण का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में डीएम ने निर्देश दिया कि कार्यालय परिसर, गलियारों और कक्षों की नियमित सफाई अनिवार्य रूप से की जाए। साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी न फैलाने संबंधी सूचना प्रदर्शित करने का आदेश दिया। वहीं पूरे कार्यालय को धूल रहित रखने के लिए प्रतिदिन सफाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। टूटे-फूटे फर्नीचर, पुरानी आलमारी और अनावश्यक सामग्री को तत्काल डिस्पोज करने का भी निर्देश। साथ ही फाइलों और रजिस्टरों को खुले में रखने पर रोक लगाई। उन्होने कार्यालय के आगत एवं निर्गत पंजी में प्रतिदिन पत्रों की प्रविष्टि सुनिश्चित करने का निर्...