बुलंदशहर, मई 21 -- बुलंदशहर। ​ उच्चतम न्यायालय में लंबित मुकदमों के त्वरित और स्थाई निस्तारण के लिए आगामी 21, 22 और 23 अगस्त 2026 को "विशेष लोक अदालत" का आयोजन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- विशेष लोक अदालत का होगा आयोजनसमाधान समारोह-2026 का शुभारंभ इस बड़े अभियान को सफल बनाने के लिए जिला स्तर पर "समाधान समारोह-2026 का शुभारंभ कर दिया गया है। इसके जरिए सालों से चल रहे मुकदमों को आपसी बातचीत और सुलह-समझौते के माध्यम से हमेशा के लिए समाप्त किया जा सकेगा। ​जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बुलंदशहर के पूर्णकालिक सचिव विकास चौधरी ने बताया कि मुख्य न्यायाधीश, सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली और उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (एसएलएसए), लखनऊ के निर्देशानुसार इस तीन दिवसीय विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।मुकदमों का निपटारा उन्होंने कहा कि मुकदमों...