बुलंदशहर, मई 22 -- गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर अनूपशहर के गंगा घाटों पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला पुलिस ने व्यवस्थाएं बनाए रखने के लिए कमर कस ली है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने आज 23 मई की सुबह से ही भारी वाहनों (बस, ट्रक, कैंटर और ट्रैक्टर-ट्रॉली) के लिए रूट डायवर्जन प्लान लागू करने का फैसला किया है। ​यह पाबंदियां दिनांक 23 मई की सुबह 8 बजे से लेकर 26 मई की रात 12 बजे तक प्रभावी रहेंगी। इस दौरान अनूपशहर कस्बे की ओर भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित रहेगा। एसएसपी ने लोगों से अपील की है कि वे गंगा दशहरा पर्व के दौरान असुविधा से बचने के लिए इस डायवर्जन प्लान का पालन करें और पुलिस व्यवस्था में सहयोग करें。 यह भी पढ़ें- गंगा दशहरा पर्व पर तीन द...