रिश्तों का कत्ल : जर, जोरू और जमीन के लिए खेल रहे खूनी खेल
बुलंदशहर, जुलाई 20 -- जिले में नजदीकी रिश्तों की डोर अब बेहद कमजोर होती दिख रही है। अपनों का ही खून बहाने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जो न केवल समाज के लिए चिंताजनक हैं, बल्कि मानवीय संवेदनाओं के पतन को भी दर्शा रही हैं। कभी अवैध संबंधों का शक, तो कभी जमीन-जायदाद का लालच रिश्तों को इस कदर कलंकित कर रहा है कि मामूली विवादों में घर के चिराग ही अपनों के जान के दुश्मन बन रहे हैं। बीते दो सालों के आंकड़ों पर नजर डालें तो शक के चलते हुए हत्याकांडों ने जिले को झकझोर कर रख दिया है। दो साल के दौरान करीब 50 से अधिक मामले ऐसे सामने आए हैं, जिनमें पति-पत्नी, पिता-पुत्र, भाई-बहन जैसे नजदीकी रिश्ते भी कलंकित हुए हैं।
हत्या की घटनाएँ 18 जुलाई की शाम को नगर के देवीपुरा क्षेत्र में ही एक युवक ने अपने वृद्ध पिता को जमीन के विवाद में फावड़े से वार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.