​मेरठ, फरवरी 26 -- मेरठ-मुजफ्फरनगर बॉर्डर पर स्थित रामराज कस्बे में बुधवार को हुई दिनदहाड़े हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सुरेंद्र सिंह की सरेबाजार चार गोलियां मारकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी प्रदीप (पुत्र रमेश धीमान) को पुलिस ने घेराबंदी कर गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। ​बुधवार को रामराज कस्बे के व्यस्त बाजार में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब आरोपी प्रदीप ने सुरेंद्र सिंह पर एक के बाद एक चार गोलियां दागीं। सरेआम हुई इस फायरिंग से बाजार में भगदड़ मच गई। खौफ के मारे व्यापारियों ने अपनी दुकानों के शटर गिरा दिए और काफी देर तक इलाके में सन्नाटा पसरा रहा।​पुलिस पर ताना तमंचा, दी थी बड़ी धमकी ​गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने समर्पण करने के बजाय पुलिस टीम पर ही तमंचा तान दिया। हालांकि, फलावदा पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे चारो...