मेरठ, जून 19 -- राजपूत महासभा जनपद मेरठ के त्रिवर्षीय चुनाव की प्रक्रिया जोर-शोर से शुरु हो गई है। वर्तमान अध्यक्ष ठाकुर अनूप सिंह राघव ने बताया कि चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी कृपाल सिंह राघव और सहायक निर्वाचन अधिकारी भवी चंद कुशवाहा की देखरेख में नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई है। अध्यक्ष पद पर सुभाष चौहान और दिग्विजय सिंह चौहान आमने-सामने हैं। वहीं​महासचिव पद पर बनी सिंह चौहान, आनंद प्रकाश तोमर, संजय तोमर और रुपेश राघव के बीच कड़ा मुकाबला है। ​कोषाध्यक्ष पद पर विजय राघव एकमात्र उम्मीदवार हैं। 19 को नामांकन पत्रों की जांच होगी। ​निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि 19 जून को नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी के बाद 20 जून 2026 को वैध प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जाएगी। यह भी पढ़ें- ​राजपूत महासभा मेरठ के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू स...