बुलंदशहर, जुलाई 24 -- लखनऊ में आयोजित 69वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक वैज्ञानिक अनुसंधान, पुलिस फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, डॉग स्क्वाड, कंप्यूटर एवं एंटी सबोटाज प्रतियोगिता-2026 में जिला बुलंदशहर के उपनिरीक्षक शारिक बैग ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने पुलिस कार्यालय में उन्हें प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। गौरतलब है कि ​उपनिरीक्षक शारिक बैग ने प्रतियोगिता के दौरान 'फोटोग्राफी विवेचक' तथा 'प्रदर्शों की पैकिंग, लेबलिंग व फारवर्डिंग' स्पर्धा में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा, उन्होंने 'क्राइम इन्वेस्टिगेशन' प्रतियोगिता में भी शानदार कौशल दिखाते हुए द्वितीय स्थान अपन...