बुलंदशहर, सितम्बर 4 -- कोतवाली देहात क्षेत्र की आवास विकास द्वितीय निवासी गलगोटिया यूनिवर्सिटी के एक छात्र को सोशल मीडिया पर टांग तोड़ने और गोली मारकर जान से मारने की धमकी मिली है। देहात पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात में ​आवास विकास द्वितीय निवासी राजेश कुमार पुत्र भोलानाथ शुक्ला ने तहरीर देकर बताया कि उनका पुत्र अभिषेक शुक्ला ग्रेटर नोएडा स्थित गलगोटिया यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करता है। आरोप है कि नगर कोतवाली क्षेत्र के नजीमपुरा भूड़ निवासी यश कसाना पुत्र मनोज कुमार सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी से अपने एक दोस्त को अभिषेक शुक्ला की तस्वीर भेजी। ​तस्वीर के साथ भेजे गए मैसेज में आरोपी ने छात्र की टांग तोड़ने और उसे गोली मारने की बात कही है। परिजनों का आरोप है कि आरोपी द्वारा खुलेआम जान से मारने...