बरेली, जनवरी 29 -- आंवला। यूजीसी एक्ट के विरोध में बुधवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, ब्राह्मण संगठन एवं अन्य संगठनों के लोगों ने एसडीएम विदुषी सिंह को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की। लोगों का कहना है कि नए नियम के तहत बनी 'इक्विटी कमेटी' और हेल्पलाइन का दुरुपयोग कर सवर्ण छात्र-छात्राओं को झूठे मामलों में फंसाया जा सकता है। बिना पक्ष सुने मात्र सात दिनों में शिकायत निस्तारण छात्रों के भविष्य के लिए घातक है। इन कमेटियों में सवर्ण समाज के लोगों को स्थान नहीं दिया गया है, जिससे जातीय वैमनस्य बढ़ेगा। लोगों ने इस एक्ट को वापस लेने की मांग की है। ऐसा नहीं करने पर बड़े स्तर पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। इसमें जय गोविंद सिंह, नितिन महाराज, राजकुमार सिंह, दुर्गेश सक्सेना, अतुल सिंह, गोपाल सिंह फौजी, प्...