हजारीबाग, सितम्बर 18 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। मार्खम कॉलेज ऑफ कॉमर्स की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-एक के तत्वावधान में शुक्रवार को विवेकानंद सभागार में भारत युवा कनेक्ट विषय पर एक दिवसीय संवादात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और एनएसएस स्वयंसेवकों ने भाग लिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता अर्थपाल डॉ विनय कुमार बैठा ने की। उन्होंने युवाओं को राष्ट्र की रीढ़ बताते हुए कहा कि उनकी सकारात्मक ऊर्जा आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। उन्होंने युवाओं से सामाजिक चुनौतियों को समझकर उनके समाधान में सक्रिय भागीदारी की अपील की।कार्यक्रम में मेरा युवा भारत मंच और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: युवा नशा छोड़ अपनी ऊर्जा कौशल सीखन...