बुलंदशहर, जुलाई 15 -- कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित एक कालोनी में मनचले युवक ने एक युवती की शादी अन्यंत्र तय होने पर उसके एवं उसके परिजनों के साथ अभद्रता की और शादी करने वाले युवक की हत्या कर देने की धमकी दी है। इससे पीड़ित परिवार खौफजदा है। देहात पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात में एक कालोनी निवासी पीड़िता महिला ने तहरीर देकर बताया कि कालोनी में ही रहने वाला एक युवक आशीष पुत्र मेघराज उसकी बेटी से जबरन शादी करना चाहता है। आरोपी युवक उनकी बेटी को काफी वक्त से परेशान कर रहा है। आरोप है कि आरोपी ने युवती और उसके परिजनों को गंदी-गंदी गालियां दीं। बीते दिनों परिजनों ने युवती की शादी कहीं और तय कर दी, जिसका पता चलने पर आरोपी बौखला गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी ने न केवल उन्हें और उनकी बेटी को धमकाया, बल...