मेरठ, अप्रैल 30 -- बुधवार को मेरठ कैंट बोर्ड की बैठक में कैंट क्षेत्र में ब्रिटिश कालीन नामों को बदलने के पूर्व के फैसले पर अमल कराने की बात हुई। साथ ही कैंट क्षेत्र की सूरत बदलने की चर्चा की गई। बेगमपुल से पहले तक छावनी क्षेत्र में आबू नाले की सफाई कराने और नाले को उपर तक जाल लगाने की बात हुई। बुधवार को कैंट बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर संजीव कुमार सिंह की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई। जिसमें कैंट क्षेत्र के विकास, स्वच्छता और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कई फैसले लिए गए। कैंट बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि जब पूर्व में ब्रिटिश पहचान की जगह बाजारों के नए नाम की बात हो चुकी है तो उस पर सख्ती से अमल होना चाहिए। इसके लिए अंग्रेजों के जमाने के पुराने नामों को पूरी तरह बदलने और नए नामों का प्रचार-प्रसार करने का निर्णय लिया है। यह भी पढ़ें- बोर्ड बैठक : पालि...