मेरठ, अप्रैल 9 -- मेरठ। मेरठ बंद के दौरान सेंट्रल मार्केट में व्यापारियों की एक सभा उस समय अखाड़े में तब्दील हो गई ,जब भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा के एक बयान ने माहौल गर्मा दिया। विवाद इतना बढ़ा कि अन्य वक्ताओं ने उन्हें आड़े हाथों लिया और अंततः सभा को बीच में ही समाप्त घोषित करना पड़ा। सभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेता विनीत शारदा ने कहा, "हम सत्ता में हैं, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के कारण मजबूर हैं।" उनके इस बयान पर वहां मौजूद व्यापारी और अन्य वक्ता भड़क गए। लोगों का कहना था कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के बजाय सत्ता की मजबूरी गिनाना अनुचित है।दूसरे वक्ताओं ने विनीत शारदा को जमकर खरी-खरी सुनाई, जिससे सभा में काफी देर तक हंगामा होता रहा। उपस्थित लोगों ने एक स्वर में कहा कि व्यापारियों के मंच पर राजनीति नहीं होनी चाहिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.