मेरठ: 29 करोड़ की जीएसटी चोरी में पान मसाला कंपनी के पार्टनर और अकाउंटेंट गए जेल
मेरठ, मई 16 -- शनिवार को स्पेशल सीजेएम दुर्गेश नंदिनी की अदालत ने Rs.29 करोड़ 12 लाख की बड़ी जीएसटी चोरी के मामले में दो आरोपियों को 10 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए हैं। जेल भेजे गए आरोपियों की पहचान जगदीश चंद्र अग्रवाल (पार्टनर) और गोपाल सक्सेना (अकाउंटेंट) के रूप में हुई है, जो बरेली के निवासी हैं। विशेष लोक अभियोजक लक्ष्य कुमार सिंह और उनकी सहयोगी वंदना सिंह के अनुसार, जिला गौतमबुद्धनगर के जीएसटी अधिकारी (वादी मुकदमा) को इस धोखाधड़ी की खुफिया जानकारी मिली थी। जांच में पाया गया कि मेसर्स नुइश फॉरएवर कंपनी अवैध कारोबार में लिप्त है। इस कंपनी के बैनर तले 'धनश्री पान मसाला' का निर्माण कार्य किया जा रहा था। आरोपी जगदीश चंद्र अग्रवाल इस कंपनी में पार्टनर था, जबकि गोपाल सक्सेना अकाउंटेंट के तौर पर वित्तीय कामकाज संभाल रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.