मेरठ, मई 9 -- मेरठ शनिवार को राजपूत महासभा जनपद मेरठ की ओर से 'वीर शिरोमणि' महाराणा प्रताप की जयंती बच्चा पार्क स्थित महाराणा प्रताप चौक पर अत्यंत हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। प्रतिमा प्रांगण में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों, मातृशक्ति और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह भी पढ़ें- रुड़की में रक्तदान शिविर लगाकर मनाई महाराणा प्रताप की जयंतीकार्यक्रम की शुरुआत ​कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक रीति-रिवाज और मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन से हुई। इसके पश्चात उपस्थित जनसमूह ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। ​इस अवसर पर मुख्य रूप से मेरठ के एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर हिंदू हृदय सम्राट को श्रद्धांजलि दी। उनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा ब...