मेघगर्जन के साथ बारिश, उमस भरी गर्मी से लोगों को मिली राहत
पाकुड़, जून 19 -- पाकुड़, हिटी। जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार दोपहर बाद मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। आसमान में घने काले बादल छाने के साथ ही कड़कती बिजली और बादलों की गड़गड़ाहट के बीच मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। पिछले कई दिनों से जारी भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे स्थानीय लोगों को इस बारिश से बड़ी राहत मिली है और तापमान में गिरावट आने से मौसम सुहाना हो गया है। हालांकि, इस तेज बारिश ने व्यवस्था की पोल भी खोल दी। मुख्य सड़कों पर भारी जलजमाव हो गया, जिससे राहगीरों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी के बाद आंधी से बदला मौसम लोग सड़कों पर जमा गंदे पानी के छींटों से बचते-बचाते नजर आए। समाहरणालय परिसर स्थित पार्किंग में पानी जमा हो गया। जलजमाव के कारण लोग अपनी दोपहिया गाड़ियां खड़ी करने से कतर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.