मुजफ्फर नगर, अप्रैल 8 -- चरथावल क्षेत्र के बिरालसी-रोनी हरजीपुर मार्ग पर लालूखेड़ी के पास मंगलवार आधी रात अचानक मुख्य सड़क धंस गई। सड़क पर इतना बड़ा गड्ढा हो गया कि एक पूरा ट्रक उसमें समा सकता है। गश्त कर रही पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए गड्ढे में गिरे एक बाइक सवार को सुरक्षित बाहर निकालकर उसकी जान बचाई। ​नहर की पटरी धंसने से पानी खेतों में घुस गया, जिससे करीब 130 बीघा फसल जलमग्न हो गई। इसमें 30-35 बीघा गेहूं की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। मार्ग बंद होने से सहारनपुर-शामली के बीच आवागमन ठप है। सिंचाई विभाग के जेई प्रवीण कुमार ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कराया। ग्रामीणों व किसान नेताओं ने मुआवजे की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...