भागलपुर, जून 20 -- ​मुंगेर से राजेश की रिपोर्ट बिहार पुलिस के 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत शनिवार को मुंगेर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुल 106 लोगों के चेहरे पर खुशी लौटा दी। पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर जिला आसूचना इकाई (डीआईयू) और विभिन्न थानों की टीम ने त्वरित कार्रवाई और बेहतरीन तकनीकी अनुसंधान के जरिए जिले के अंदर तथा बाहर से गुम या चोरी हुए करीब 42 लाख रुपये मूल्य के कुल 106 मोबाइल फोन बरामद किए।​शनिवार को एसपी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद द्वारा इन सभी बरामद मोबाइलों को उनके वास्तविक धारकों को सुपुर्द किया गया। अपने खोए हुए मोबाइल को वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...