मासूम से दुष्कर्म में अभियुक्त को अंतिम सांस तक उम्रकैद
बुलंदशहर, अगस्त 27 -- अपर सत्र न्यायालय/विशेष पॉक्सो कोर्ट संख्या-1 के न्यायाधीश विनीत चौधरी ने मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के मामले में अभियुक्त को उम्रकैद (शेष प्राकृतिक जीवनकाल तक जेल में रहने) की सजा सुनाई है। न्यायाधीश ने अभियुक्त पर 50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड अदा न करने पर दोषी को अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। यह सम्पूर्ण अर्थदंड पीड़िता को प्रतिकर के रूप में दिया जाएगा। विशेष लोक अभियोजक महेश राघव ने बताया कि यह घटना 12 जुलाई 2022 की है। खुर्जा नगर क्षेत्र के अंतर्गत उस्मानपुर निवासी आरोपी रवि पुत्र राजेंद्र ने पड़ोस की करीब साढ़े 6-7 वर्षीय मासूम बच्ची को उस समय निशाना बनाया जब वह स्कूल के लंच टाइम में घर आई थी। आरोपी उसे टीवी दिखाने के बहाने अपने घर ले गया और उसके साथ दरिंदगी की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.