बुलंदशहर, जून 14 -- कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव सराय छबीला में मामूली कहासुनी के बाद दबंगों ने एक घर में घुसकर वहां मौजूद अकेली युवती के सिर पर बेलचे से हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। देहात पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।कोतवाली देहात में गांव सराय छबीला निवासी पीड़ित नजरुद्दीन पुत्र जफरुद्दीन ने बताया कि 11 जून की शाम करीब 7 बजे उसकी मां शमीम का मोहल्ले के ही सलीमउद्दीन, नज़ीमउद्दीन, शना और जैनब के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। उस समय स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था। आरोप है कि इसके कुछ देर बाद आरोपी सलीमउद्दीन के बेटे रहीमउद्दीन ने नजरुद्दीन के भाई शाहरुख के मोबाइल पर फोन कर गाली-गलौच करते हुए गांव आकर जान से मारने की धमकी दी। अगले दिन 12 जून को दोप...