मुजफ्फरपुर, जुलाई 27 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सोशल मीडिया पर आसान कमाई का प्रलोभन देकर साइबर ठग लगातार लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। ताजा मामला अहियापुर थाना क्षेत्र के सहबाजपुर का है, जहां एक महिला को गर्भवती करने के एवज में आठ लाख रुपये देने का लालच देकर एक युवक से 27 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने रविवार को पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।पीड़ित युवक ने बताया कि कुछ दिनों पहले फेसबुक पर स्क्रॉलिंग के दौरान उसकी नजर एक पोस्ट पर पड़ी, जिसमें महिला को गर्भवती करने के बदले 8 लाख रुपये देने का दावा किया गया था। यह भी पढ़ें- Faridabad News: झांसा देकर युवती से पौने तीन लाख रुपये की ठगी पोस्ट में दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करने के बाद खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताने वाले व्यक्ति ने उसे प...