हापुड़, मई 28 -- जनपद के धौलाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव शेखूपुर खिचरा में मात्र 300 रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। बच्चों के बीच शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते इस कदर बढ़ा कि दोनों ओर से लाठी-डंडे चल गए और जमकर पथराव हुआ। इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर रूप से घायलों को रेफर किया गया है। गांव में तनाव को देखते हुए एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात है।​ यह भी पढ़ें- अलवर में बकरीद की खरीददारी के दौरान जमकर चले लाठी-डंडे और घूसे; पुलिस तैनात जानकारी के अनुसार, गांव निवासी इस्लाम और मुबारक अली के पक्षों के बीच महज 300 रुपये के लेनदेन और बच्चों की बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई थ...