मवेशी अस्पताल में सर्पदंश की दवा नहीं, पशुपालकों में रोष
आरा, जून 11 -- प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बोले- जिला स्तर पर भी फिलहाल उपलब्ध नहीं है इसकी आपूर्ति पंचायत प्रतिनिधियों ने बीडीओ और अंचल प्रशासन से पीड़ित किसान को मुआवजा देने की मांग उठाई जगदीशपुर, निज संवाददाता जगदीशपुर प्रखंड की ग्राम पंचायत बरनाव के केशोपुर गांव में सर्पदंश के कारण एक दुधारू भैंस की असामयिक मौत गुरुवार को हो गई। पीड़ित पशुपालक लक्ष्मण यादव के अनुसार उनकी गर्भवती भैंस की कीमत लगभग 80 हजार रुपये थी। सांप डंसने के तुरंत बाद स्थानीय वार्ड सदस्य धनजी सिंह और ग्रामीणों की मदद से भैंस के इलाज के लिए पशुपालन विभाग के प्रभारी डॉक्टर से संपर्क किया गया, लेकिन अस्पताल में जीवन रक्षक दवा उपलब्ध नहीं होने के कारण मवेशी ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद से स्थानीय किसानों और पशुपालकों में विभागीय व्यवस्था को लेकर गहरा आक्रोश है। उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.