रुडकी, अप्रैल 24 -- ​मंगलौर, संवाददाता। कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने विभागीय अधिकारियों के साथ मंगलौर बस स्टैंड का औचक स्थलीय निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बस स्टैंड परिसर की वर्तमान स्थिति पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि रोडवेज परिसर में यात्रियों को धूप और बारिश से बचाने के लिए सुविधाजनक और मजबूत शेड लगाए जाएंगे। पूरे बस स्टैंड परिसर को व्यवस्थित कर उसे आकर्षक रूप दिया जाएगा। पीने के पानी, बैठने की व्यवस्था और स्वच्छता जैसे बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ किया जाएगा। ​

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...