बुलंदशहर, अप्रैल 20 -- बुलंदशहर। नगर क्षेत्र में शराब के नशे में धुत एक ट्रक चालक की लापरवाही के कारण खाली गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक सड़क किनारे कार पर पलट गया। इस हादसे में कार पूरी तरह दब गई। किस्मत से कार में बैठे दो युवकों की जान बाल-बाल बच गई। मिली जानकारी के अनुसार, नगर की यमुनापुरम कॉलोनी निवासी दो लोग अपनी कार से जा रहे थे। तभी अचानक एक बेकाबू ट्रक उनकी कार के ऊपर पलट गया। ट्रक खाली गैस सिलेंडरों से लदा हुआ था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही कि कार सवार दोनों लोग सही समय पर सुरक्षित बाहर निकल आए। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक चालक पूरी तरह से शराब के नशे में धुत था और वाहन पर उसका कोई नियंत्रण नहीं था। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और यातायात बाधित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.