बिजनौर, मार्च 2 -- बिजनौर। बालाजी मंदिर परिसर में होली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में भव्य 'फाग महोत्सव' का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। साहित्य एवं अध्यात्म के संगम स्वरूप इस कार्यक्रम में भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। महोत्सव का शुभारंभ गुरुदेव श्री श्री 108 अजय दास के मंगल प्रवचनों और विधि-विधान से पूजन के साथ हुआ। गुरुजी ने होली के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि फाग का रंग वास्तव में ईश्वर की भक्ति का रंग है, जो ऊंच-नीच के भेदभाव को मिटाकर प्रेम का संदेश देता है। बालाजी महाराज के साथ भक्तों ने फूलों की होली खेली। पूरे मंदिर प्रांगण को प्राकृतिक रंगों और सुगंधित पुष्पों से महकाया गया। सुप्रसिद्ध भजन गायकों ने भगवान बालाजी के चरणों में फाग के गीत और पारंपरिक होली के पदों की प्रस्तुति दी, जिस पर श्रद्धालु झूमने को मजब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.