बुलंदशहर, मई 25 -- अलीगढ़ के देहात इलाकों में महज एक सप्ताह के भीतर 18 महिलाओं से लूटपाट करने वाले 50 हजार के इनामी बदमाश मोमीन और उसके साथी को अलीगढ़ पुलिस ने रविवार को मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। मोमीन बुलंदशहर के चोला थाना क्षेत्र के गांव बिरौड़ी ताजपुर का रहने वाला था। मोमीन का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है और वर्ष 2009 से लेकर 2026 तक उस पर लूट, चोरी और जानलेवा हमले के कुल 27 संगीन मामले दर्ज हुए थे। ​सोमवार को अलीगढ़ में पोस्टमार्टम के बाद मोमीन का शव लेकर उसके परिजन गांव बिरौड़ी ताजपुर पहुंचे। रीति-रस्मों के बाद शव को पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच कब्रिस्तान ले जाया गया। परिजनों और ग्रामीणों के साथ-साथ पुलिस बल की मौजूदगी में शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। इस दौरान परिजनों ने पूरी तरह चुप्पी साधे रखी, वहीं गांव के कुछ लोग दबी जुबान म...