मथुरा, जुलाई 25 -- फर्जी दस्तावेज तैयार कर वायुसेना में भर्ती होने की कोशिश करने वाले युवक की चालाकी वायुसेना ट्रेनिंग सेंटर पर अभिलेख जांच के दौरान पकड़ी गई। ट्रेनिंग सेंटर अधिकारी की ऑनलाइन शिकायत पर सुरीर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव जरारा, ​सुरीर निवासी सचिन राघव पर आरोप है कि उसने अग्निवीर वायु सैनिक के पद पर भर्ती होने के लिए फर्जी ज्वाइनिंग एडमिट कार्ड और दस्तावेज तैयार किए। 28 जून 2026 को इन दस्तावेजों को लेकर ज्वाइनिंग के लिये कर्नाटक के बेलगावी स्थित सांबरा एयरफोर्स ट्रेनिंग स्कूल पहुंच कर रिपोर्ट की। यह भी पढ़ें- ऑनलाइन आवेदन 26 जुलाई तक बताया गया कि ट्रेनिंग स्कूल में दस्तावेजों की जांच के दौरान अधिकारियों को उसके कागजातों पर संदेह हुआ। इनकी गहनता से जांच कर...