अमरोहा, अप्रैल 23 -- ​अमरोहा। आबिदी प्लेवे स्कूल में बुधवार को पृथ्वी दिवस पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्कूली बच्चों ने रचनात्मकता और मासूमियत भरे अंदाज में धरती को हरा-भरा और सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। ​कार्यक्रम का शुभारंभ बच्चों द्वारा बनाई गई आकर्षक पेंटिंग्स व पोस्टर्स की प्रदर्शनी से हुआ। बच्चों ने पर्यावरण सुरक्षा पर आधारित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लिया। जहां कोई पेड़ बना नजर आया तो कोई जल की बूंद। बच्चों ने लघु नाटिका के माध्यम से संदेश दिया कि यदि हम आज प्लास्टिक का त्याग नहीं करेंगे, तो भविष्य संकट में पड़ सकता है। ​प्रधानाचार्य शाजिया आब्दी ने कहा कि पृथ्वी को बचाने की जिम्मेदारी केवल बड़ों की नहीं है, बल्कि बच्चे भी इसमें अहम भूमिका निभा सकते हैं। यह भी पढ़ें- हमारी शक्ति, हमारा गृह थीम पर मनाया पृथ्वी दिवस ...