बुलंदशहर, अप्रैल 20 -- डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष स्व. चौधरी श्यौराज सिंह की 23वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को बार परिसर में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।वक्ताओं ने स्व. श्यौराज सिंह के योगदान को याद करते हुए उन्हें अधिवक्ताओं के हितों का संरक्षक बताया। स्मृति दिवस पर उनके पुत्र चौधरी पवन कुमार सिंह (पूर्व अध्यक्ष, बार एसोसिएशन) और ब्लॉक प्रमुख अनूपशहर, चौ. अतुल कुमार सिंह द्वारा शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ​सोमवार दोपहर करीब 12 बजे आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ बार एसोसिएशन के वर्तमान अध्यक्ष सुमन कुमार सिंह राघव द्वारा किया गया। चिलचिलाती धूप और गर्मी के बीच बार परिसर में आने वाले वादकारियों और अधिवक्ताओं को ठंडा शरबत पिलाकर राहत पहुंचाई गई। यह भी पढ़ें- परशुराम जयंती की वजह से न्यायिक कार्य से बनाई दू...