आरा, अप्रैल 4 -- जगदीशपुर के महंथी मठिया में नगर मंडल के कार्यकर्ताओं का वैचारिक महामंथन ​ जगदीशपुर, निज संवाददाता भाजपा ने अपनी सांगठनिक एकजुटता और वैचारिक धार को तेज करने के लिए शनिवार को नगर स्थित ऐतिहासिक महंथी मठिया में शक्ति प्रदर्शन किया। नगर मंडल के कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान शिविर का विधिवत शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज, महिला जिलाध्यक्ष सुसुमलता कुशवाहा, नगर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र साह और संयोजक मनजी चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा। ​अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र साह तो ​संचालन शिविर संयोजक मनजी चौधरी और ​धन्यवाद ज्ञापन राम किशुन प्रसाद ने किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के वैचार...