भागलपुर, जून 6 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। राज्य में नए किराया निर्धारण के बाद भी यात्रियों से मनमाना किराया वसूलने वाले बस संचालकों पर अब परिवहन विभाग के अधिकारियों को मुख्यालय से सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया है। दरअसल, विभाग ने साफ चेतावनी दी है कि तय किराए से एक रुपया भी अधिक वसूलने वाले बस संचालकों का परमिट तुरंत रद्द कर दिया जाएगा। यात्रियों का हित सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इससे किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा।​मुख्यालय को मिल रही थीं लगातार शिकायतें​दरअसल, हाल ही में परिवहन विभाग द्वारा बसों का नया किराया निर्धारित किया गया था। उम्मीद थी कि इससे यात्रियों को राहत मिलेगी, लेकिन जमीन पर स्थिति इसके उलट दिखने लगी। यह भी पढ़ें- किराया बढ़ने से गोपालगंज से लंबी दूरी की यात्रा हुई महंगी कई प्रमुख रूटों से लगातार ऐसी ...