जमुई, मई 23 -- खैरा । निज संवाददाता खैरा प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को ज्ञान वाटिका विद्यालय परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने ग्रामीणों, महिलाओं, बुजुर्गों एवं बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी। इस दौरान ब्लड प्रेशर, शुगर सहित कई सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई। लोगों को संतुलित आहार, नियमित जांच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक किया गया। आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना और लोगों को समय पर इलाज के प्रति जागरूक करना था। बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं छात्र-छात्राओं ने शिविर में भाग लेकर लाभ उठाया। यह भी पढ़ें- आदि कर्मयोगी जनभागीदारी अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर आयोजित स्थानीय लोगों ने इस पहल की सरा...