भागलपुर, मार्च 27 -- ​भागलपुर। नाथनगर थाना क्षेत्र के मथुरापुर हटिया में बीते 23 मार्च की शाम सरकारी बोरिंग के पास नशा करने से मना करने पर दबंगों ने 18 वर्षीय युवक रौशन कुमार की लोहे की रॉड से बेरहमी से पीट दिया। जख्मी रौशन ने शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे मायागंज अस्पताल के आईसीयू में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक के भाई मिथुन के अनुसार, रौशन अक्सर आरोपियों को सरकारी बोरिंग के पास नशा करने से रोकता था। इसी रंजिश में 23 मार्च की शाम करीब 7 बजे रोहित कुमार, आशीष कुमार, गुलजारी कुमार और किसलय ने उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उसके सिर पर रॉड से जोरदार वार किया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। मथुरापुर निवासी जामुन मंडल का पुत्र रौशन ढलाई मजदूर था। वह पांच भाइयों और दो बहनों के परिवार में चौथे नंबर पर था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में ...