नवादा-तिलैया रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
नवादा, मई 14 -- नवादा-तिलैया रेल खंड के बीच बुधवार सुबह ट्रेन से कटकर एक 33 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना सुबह करीब 05:45 बजे नवादा स्टेशन मास्टर को एक मालगाड़ी के चालक और गार्ड द्वारा दी गई, जिसके बाद रेलवे सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
मृतक की पहचान नवादा आरपीएफ थानाध्यक्ष महेन्द्र कुमार ने बताया कि आरपीएफ चौकी के सहायक उप निरीक्षक अमित कुमार ने टीम के साथ किलोमीटर संख्या 73/2-4 सद्भावना चौक ओवरब्रिज से 1 किमी दूर चौधरी नगर मोहल्ले के समीप से शव को बरामद किया। मृतक की पहचान शहर के वार्ड 21 के दर्जी टोला निवासी स्वर्गीय बाल मुकुंद लाल के 33 वर्षीय पुत्र कारू कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, कारू कुमार पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से बीमार था और उसका इलाज चल रहा था।
पुलिस की कार्रवाई मौके पर पहुंचे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.