नवादा, जनवरी 8 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। वर्ष 2026 में नवादा जिले के ग्रामीण विकास के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है। जिले के सुदूरवर्ती इलाकों को मुख्यधारा से जोड़ने और ग्रामीणों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए सरकार ने एक महत्वाकांक्षी कार्ययोजना तैयार की है। इस योजना के तहत लगभग 700 करोड़ रुपए की लागत से जिले के विभिन्न प्रखंडों में 811 किलोमीटर लंबी सड़कों का जाल बिछाया जाएगा। प्रशासन का लक्ष्य है कि वर्ष 2026 तक इन सभी परियोजनाओं को पूरा कर लिया जाए, जिससे जिले की ग्रामीण अर्थव्यवस्था और बुनियादी ढांचे में क्रांतिकारी बदलाव आएगा। नवादा जिला प्रशासन और ग्रामीण कार्य विभाग ने इस मेगा प्रोजेक्ट के लिए रोडमैप तैयार कर लिया है। कार्ययोजना के अनुसार, जिले की कुल 581 ग्रामीण सड़कों को इस नवीनीकरण और निर्माण प्रक्रिया में...