मेरठ, मार्च 12 -- क्रांतिधरा मेरठ को 'नमो भारत' (आरआरटीएस) जैसी आधुनिक परिवहन सेवा की सौगात मिलने पर राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस परियोजना को मेरठ के विकास के लिए मील का पत्थर बताते हुए स्टेशनों के बेहतर उपयोग और शहर के सर्राफा व्यापार को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव और मांगें रखीं। डॉ.वाजपेयी ने राज्यसभा में कहा कि लगभग 32 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी इस देश की पहली 'नमो भारत' ट्रेन ने मेरठ की तस्वीर बदल दी है। उन्होंने सुझाव दिया कि नमो भारत के स्टेशनों पर जो खाली जगह पड़ी है, वहां रेस्टोरेंट, हस्तशिल्प केंद्र और जनसुविधा केंद्र विकसित किए जाएं। इससे न केवल सरकार को अतिरिक्त राजस्व (धनराशि) की प्राप्त होगी, बल्कि स्टेशनों के आसपास अवैध कब्जों पर भी रोक लगेगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.