धौलाना में रजिस्ट्री कार्यालय की जमीन पर बवाल, पुलिस के साये में हुई तारबंदी
हापुड़, जून 23 -- धौलाना सहकारी गन्ना विकास समिति परिसर में प्रस्तावित उप निबंधक (रजिस्ट्री) कार्यालय के लिए चिन्हित भूमि पर मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। जमीन की सुरक्षा के लिए की जा रही तारबंदी का समिति के ही कुछ कर्मचारियों ने विरोध कर दिया, जिससे मौके पर विवाद की स्थिति बन गई। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जुटने लगी। सूचना मिलते ही धौलाना बार एसोसिएशन के अधिवक्ता और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में मुस्तैदी से तारबंदी का कार्य पूरा कराया गया। मामला सरकारी प्रक्रियाओं से जुड़ा हुआ है। सोमवार को ग्राम धौलाना के खसरा संख्या-465 में प्रस्तावित रजिस्ट्री कार्यालय के लिए 1000 वर्ग मीटर भूमि की पैमाइश, चिन्हांकन और विभाग को सुपुर्दगी की प्रक्रिया पूरी की गई थी। यह भी पढ़ें- डिजिटल ई-रजिस्ट्री के विरोध में 13वें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.