हापुड़, जून 2 -- धौलाना कस्बे में गुलावठी-धौलाना रोड पर सवारियों से भरा एक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस दुर्घटना में ऑटो चालक सहित उसमें सवार कई यात्री घायल हो गए। हादसा पुराने सिनेमा हॉल के पास हुआ, जिसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे को देखकर मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाई। उन्होंने तुरंत सभी घायलों को ऑटो से बाहर निकाला और इलाज के लिए नजदीकी निजी अस्पताल पहुँचाया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही धौलाना पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुँची और स्थिति का जायजा लिया।​ जानकारी के अनुसार, घायलों में मुख्य रूप से भटियाना निवासी सेकी सिंह और बुलंदशहर जिले के भमेड़ा निवासी हामिद शामिल हैं। यह भी पढ़ें- ​धौलाना में अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, चालक समेत कई यात्री घायल इसके साथ ही ऑ...