पाकुड़, फरवरी 17 -- प्रखंड मुख्यालय स्थित अमड़ापाड़ा थाना से चंद कदमों की दूरी पर चोरों ने पुलिस की गश्ती को चुनौती देते हुए एक मारुति ऑल्टो कार पर हाथ साफ कर दिया। घटना शनिवार देर रात की है, जहां मुख्य सड़क के किनारे खड़ी कार को अज्ञात चोर उड़ा ले गए। मिली जानकारी के अनुसार, पाकुड़ मुख्य मार्ग पर मोहम्मद जलील अंसारी के मकान में स्थानीय निवासी सफीक अंसारी मोटरसाइकिल गैरेज का संचालन करते हैं। सफीक अपने गिरिडीह (मोहनपुर पचमा) निवासी एक परिचित की ऑल्टो कार (संख्या जेएच 10 पी 8931) मांगकर लाए थे, जिसका वे उपयोग कर रहे थे। शनिवार शाम को गैरेज बंद करने के बाद उन्होंने कार को बगल में ही खड़ा किया था। रविवार सुबह करीब 9 बजे जब वे गैरेज पहुंचे, तो वहां से कार नदारद थी। काफी खोजबीन के बाद भी जब कार का पता नहीं चला, तो पीड़ित ने मामले की लिखित शिकायत...