अररिया, मार्च 1 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि शनिवार को जोगबनी के पटेल नगर स्थित डीएनपी लिटिल एंजल स्कूल ने अपना 15 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस मौके पर स्कूल की प्रिंसिपल वंदना सिन्हा, निदेशक प्रवीण कुमार सिन्हा, निजी विद्यालय संघ के जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण गुप्ता, पूर्णिया से आए डा. संजय कुमार सिन्हा, पूर्व शिक्षक सत्यदेव प्रसाद विश्वास, प्राथमिक विद्यालय खजूरबाड़ी की पूर्व प्रधानाध्यापिका मीरा पाल, डा. सैकत तरफदार, शिव नारायण साह, नगर पार्षद नीता सिन्हा, पूर्व उपमुख्य पार्षद नरेश प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्य वक्ता डा. संजय सिंहा ने कहा कि इन 15 वर्षों में अपने उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किया है, वो आपके जीवन में और अधिक शानदार उपलब्धियों की शुरुआत है। इस मौके पर नगर पार्षद...