डिप्रेशन में थी पंजाबी महिला, 3 लाख में तय हुआ था मुंगेर के बच्चे का सौदा
मुंगेर, अगस्त 13 -- मुंगेर, निज संवाददाता। मुंगेर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लाल दरवाजा क्षेत्र से अपहृत तीन वर्षीय मासूम को महज कुछ ही घंटों के भीतर आरा हाईवे से सकुशल बरामद कर लिया है। पूरे मामले का पर्दाफाश करते हुए गुरुवार को टाउन थाने में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि इस मामले में पंजाब, बेगूसराय और मुंगेर के 6 किडनैपरों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया। अपहरण में इस्तेमाल एसयूवी कार और 2.20 लाख नकद भी जब्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने नीरज व उसकी बेटी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो पंजाब से जुड़े गिरोह का भंडाफोड़ हुआ। पता चला कि आरोपी बच्चे को लेकर एसयूवी कार से हाईवे के रास्ते भाग रहे हैं। मुंगेर पुलिस के इनपुट पर भोजपुर (आरा) पुलिस ने हाईवे पर नाकेबंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.