अलीगढ़, जनवरी 29 -- बरला, संवाददाता। गांव फुसावली में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहाँ खेत पर जाते समय ट्रैक्टर से गिरकर एक 55 वर्षीय महिला की जान चली गई। घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव फुसावली निवासी चंदरवती (55), पत्नी रमेश, अपने परिवार के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर खेत पर जा रही थीं। रास्ते में अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण वह ट्रैक्टर से नीचे गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि चंदरवती एक मिलनसार महिला थीं और इस हादसे ने परिवार को झकझोर कर रख दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.