श्रावस्ती, अप्रैल 17 -- श्रावस्ती,संवाददाता। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत निक्षय मित्र पहल कार्यक्रम में 100 क्षय रोगियों को पोषण पोटली का वितरण किया। डीएम ने पोषण पोटली वितरण के साथ ही लोगों ने सहयोग की अपील की। डीएम ने कहा कि टीबी मुक्त जिला बनाने के लिए आम लोगों का सहयोग जरूरी है। सभी लोग आगे आएं और पोषण पोटली वितरण में सहयोग करें। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ के के वर्मा ने बताया कि टीबी के मरीजों के लिए केवल दवा ही काफी नहीं है। टीबी एक ऐसी बीमारी है जो शरीर को अंदर से बहुत कमजोर कर देती है और इसके इलाज के लिए मरीजों को लंबे समय तक उच्च क्षमता वाली दवाएं खानी पड़ती हैं। ऐसे में इन दवाओं के असर को सहने और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता फिर से मजबूत करने के लिए अतिरिक्त पौष्टिक आहार की आवश्यकता होती है। सही पोषण से शरीर में नई ...