हजारीबाग, सितम्बर 24 -- ​टाटीझरिया में लोक-आस्था व उल्लास के साथ मना करमा पर्व मांदर की थाप पर थिरके ग्रामीणटाटीझरिया प्रतिनिधिटाटीझरिया प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में झारखंडी लोक-परंपरा का प्रतीक प्रकृति पर्व करमा पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। टाटीझरिया, बेडम, डहरभंगा, धरमपुर, खैरा, झरपो, भराजो, डुमर पंचायत के सजे-धजे अखाड़ों में बहनों ने मंगलवार को उपवास रखकर देर शाम विधि-विधान से करम डाली की पूजा की और भाइयों की सुख-समृद्धि की कामना की। अखाड़ों में श्रद्धालुओं को करमा-धरमा की पौराणिक कथा भी सुनाई गई। पूजा के उपरांत रात से अगले बुधवार दिन तक नृत्य-संगीत का दौर चला, जहां ग्रामीण मांदर और डीजे की धुन पर झूमते रहे। यह भी पढ़ें- Godda News: करम गीतों से रातभर गुलजार रहे गांव, अखड़े में झूमीं महिलाएं अनुष्ठान के बाद पवित्र करम ड...