मुंगेर, अक्टूबर 7 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग ने एक बड़ी पहल शुरू की है। इसके तहत जिले के 13 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों (हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर) को नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड्स यानी इन्क्वास सर्टिफिकेशन दिलाने की प्रक्रिया आधिकारिक रूप से आरंभ कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन चयनित केंद्रों के राष्ट्रीय असेसमेंट के लिए तेजी से आवेदन जमा किए जा रहे हैं। जिला स्वास्थ्य समिति के जिला गुणवत्ता आश्वासन सलाहकार डॉ. सामंत मनीषदेव ने बताया कि यह आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद राष्ट्रीय स्तर की जांच टीम मुंगेर आकर संबंधित स्वास्थ्य केंद्रों का सूक्ष्मता से असेसमेंट करेगी। उन्होंने बताया कि जिन 13 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का चयन किया...