बलरामपुर, मई 10 -- बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर के देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुभागपुर शेखरपुर में जमीन कब्जाने के विरोध को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित कृपाराम दुबे ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 8 मई 2026 की शाम करीब पांच बजे वह घर पर मौजूद नहीं थे। इसी दौरान गांव के ही स्वामीनाथ मौर्या, उनके पुत्र हीरालाल तथा जगदम्बा मौर्या कथित रूप से उनकी जमीन पर पहुंच गए और बांस गाड़कर कब्जा करने का प्रयास करने लगे। आरोप है कि जब कृपाराम दुबे की पुत्री साधना देवी ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी।तहरीर के अनुसार विरोध करने पर आरोपियों ने साधना देवी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में युवती के दाहिने हाथ में गंभ...