बुलंदशहर, मई 3 -- नगर के चांदपुर क्षेत्र स्थित बर्फी देवी कॉलोनी में घर की छत पर नहा रहे चार बच्चे ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन में बच्चों को जिला अस्पताल भर्ती कराया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है।
घटना का विवरण मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण मोहल्ला बर्फी देवी निवासी रेहांशु (10), उसका चचेरा भाई विनायक (10), विनायक की बहन काव्या (7) और परिवार के ही एक अन्य सदस्य का पुत्र अनमोल (10) शाम करीब पांच बजे छत पर एक साथ नहा रहे थे। बच्चे आपस में हंसी-मजाक और पानी से खेल रहे थे, तभी घर के ठीक ऊपर से गुजर रही 132 केवी की लाइन से अचानक करंट नीचे की ओर उतर आया। जैसे ही करंट फैला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.