पाकुड़, जून 11 -- गोड्डा के सुंदरपहाड़ी से जब बरात वापस महेशपुर के परियारदाहा लौट रही थी, तब किसी ने नहीं सोचा था कि रास्ते में मौत उनका इंतजार कर रही है। शादी संपन्न होने की खुशी में पूरा परिवार और रिश्तेदार झूम रहे थे, लेकिन बस चालक के नशे की लत ने तीन हंसते-खेलते परिवारों को कभी न भूलने वाला जख्म दे दिया। अस्पताल में भर्ती घायलों ने बताया कि बस चालक न सिर्फ शराब के नशे में धुत था, बल्कि उसने गांजे का भी भारी नशा कर रखा था। इसी दोहरे नशे के कारण चालक ने वाहन पर से पूरी तरह नियंत्रण खो दिया और देखते ही देखते चीख-पुकार मच गई। चालक की इस जानलेवा लापरवाही ने 64 वर्षीय बुजुर्ग ओलेन मुर्मू और महज 16 साल के मासूम राजेश टुडू की जिंदगी हमेशा के लिए छीन ली। गांव में जहां नई नवेली बहू के स्वागत की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब सिर्फ सन्नाटा और परिज...